Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विश्व मंच पर भारत की मान और कद बढ़ा: राजनाथ सिंह
jammu, India

जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत की मान और कद बढ़ा है और दुनिया अब भारत की बात अधिक ध्यान से सुन रही है।वह सोमवार को अपने जम्मू दौरे के दौरान जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित रक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था, तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी है और उसका कद भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के सत्ता संभालने के बाद स्थिति बदल गई है। प्रधानमंत्री की हाल ही में समाप्त हुई अमेरिका और मिस्र की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इस दौरान कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

 

पिछले कुछ वर्षों में प्रधान मंत्री मोदी की विदेशों में पहुंच का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक देश के प्रधान मंत्री ने उन्हें ‘बॉस’ कहा, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मोदी इतने लोकप्रिय हैं कि हर कोई उनका ऑटोग्राफ लेने की इच्छा रखता है। उन्होंने 2014 के बाद मोदी सरकार की ओर से रक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। बॉर्डर पर रहने वाले लोगों की हिफाजत के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बताते हुए कहा कि आज सीमा पर रहने वाले लोगों को सुरक्षा के साथ-साथ हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

 

 

रक्षामंत्री के दौरे को देखते हुए जम्मू के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आधार शिविर भगवती नगर, परेड स्थित गीता भवन, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर और महाजन हाल, रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित सरस्वती धाम, पंचायत भवन, वैष्णवी धाम और टीआरसी को सुरक्षाबलों ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी पुलिस के विशेष दल को तैनात किया गया है। सीमांत इलाकों को शहर से जोड़ने वाले सभी रास्तों पर अर्धसैनिक बलों व संबंधित थानों की पुलिस तैनात की गई है।

 

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसके बाद त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके राज्य के राजनीतिक हालात तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

MadhyaBharat 26 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.