Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सांगली में भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
mumbai, BJP councilor ,shot dead

मुंबई। सांगली जिले की जत तहसील क्षेत्रान्तर्गत सांगोला रोड पर स्थित अल्फांसो स्कूल के पास शुक्रवार को दोपहर में अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद विजय ताड़ की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस के अनुसार भाजपा पार्षद विजय ताड़ आज दोपहर में सांगोला रोड स्थित स्कूल से अपने बच्चों को लाने इनोवा कार से जा रहे थे। अल्फांसो स्कूल के पास पहुंचने पर विजय ताड़ का पीछा कर रहे अज्ञात हमलावरों ने उनकी इनोवा कार को रुकवा कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने के बाद हमलावरों ने ताड़ का सिर पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के सहयोग से हमलावरों का पता लगाने की कोशिश शुरू की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने का निर्देश पुलिस को दिया। खबर लिखे जाने तक पार्षद विजय ताड़ की हत्या का मकसद पता नहीं चल सका है।

MadhyaBharat 17 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.