Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस सरकार आने पर लागू होगी न्याय योजना: राहुल गांधी
chandigarh, Justice scheme , Congress government , Rahul Gandhi

 

 

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में व्याप्त बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज इक्कीसवीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन है। बेरोजगारी में हरियाणा ने सबको पीछे छोड़ दिया। आज यहां 38 प्रतिशत बेरोजगारी है। हरियाणा की पूरी युवा शक्ति जाया हो रही है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पानीपत में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। सांसद गांधी ने कहा कि पहले पानीपत स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री का सेंटर था। हजारों छोटे बिजनेस चलते थे, लाखों लोगों को रोजगार मिलता थाए, लेकिन अचानक भाजपा ने नोटबंदी और गलत ढंग से जीएसटी लागू कर दी। यह दो पॉलिसी नहीं थी बल्कि स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री खत्म करने के हथियार थे।

रैली में राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना के संबंध में युवाओं से कहा कि हरियाणा देश की सेना में 10 प्रतिशत भागीदारी करता है और हरियाणा का हर युवा अग्निवीर योजना की सच्चाई जानता है। लाखों युवा 4 बजे सुबह उठकर प्रैक्टिस करते हैं और तिरंगे की रक्षा करने का सपना देखते हैं। पहले सेना में हर साल करीब 80 हजार युवा चुने जाते थे। अब अग्निवीर योजना ने इन सारे वायदों को तोड़ दिया गया।

 

राहुल गांधी ने कहा कि आज दो हिन्दुस्तान बन गये हैं। एक हिंदुस्तान किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगार युवाओं का है, जिसमें करोड़ों लोग रहते है और दूसरा हिंदुस्तान दो-तीन सौ लोगों का है। क्या आप लोगों को इसमें न्याय दिखायी देता है। हमारी सरकार आयेगी तो हम ‘न्याय योजना’ लेकर आयेंगे। हर गरीब, किसान, मजदूर के खाते में साल का 72 हजार रुपया सीधे डालेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में डर और नफरत फैलाने का काम किया है। भाजपा की सब योजनाएं डर फैलाती है और फिर उस डर को नफरत में बदल देती है। इस यात्रा में कोई नफरत नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा ने नफरत को मिटाने का काम किया है। आपस में मिलकर ही ये देश आगे जा सकता है और किसी भी देश का मुकाबला कर सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पानीपत की विशाल जनसभा के आयोजन के लिये कांग्रेस पार्टी के नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि पानीपत में हमेशा युद्ध होते रहे हैं। इस भूमि का गुण है लड़ाई लड़ना और जीतना। महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें यह लड़ाई जीतनी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को महंगाई कम करने की कोई फिक्र नहीं है। जब से भाजपा सरकार बनी है, उसका सारा ध्यान सिर्फ चुनाव लड़ने पर ही है। हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लोगों को 15-15 लाख देने का वायदा किया, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन किया कुछ नहीं।

रैली में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी का पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर स्वागत करते हुए कहा कि पानीपत में तीन युद्ध हुए लेकिन वो युद्ध पानीपत के लिए नहीं बल्कि दिल्ली किसकी होगी, इसका फैसला करने के लिए हुए। आज का जनसैलाब खुद बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब यात्रा नहीं बल्कि जनआंदोलन बन गया है।

MadhyaBharat 6 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.