Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रोज सुबह बजने वाला भोंपू बंद हो गया-शिंदे
रोज सुबह बजने वाला भोंपू बंद हो गया-शिंदे

 

संजय राउत की गिरफ़्तारी पर सीएम शिंदे का बयान 

 

पत्रा चाल घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत को  कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह 1,034 करोड़ रुपयों का घोटाला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार देर रात संजय राउत को गिरफ्तार किया था। जिसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंस कसा है। शिंदे ने कहा बकौल राउत, भोंपू तो अंदर गया। रोज सुबह बजने वाला भोंपू बंद हो गया। जो जैसा करेगा, वैसे भरेगा। गौरतलब है कि  ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले पर सुनवाई करने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।  गिरफ्तारी से पहले दिन में राउत ने कहा था कि उनका किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं मर जाऊंगा, लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा।संजय राउत से ईडी ने एक जुलाई को  पत्रा चाल घोटाले से संबंधित मनी लांड्रिंग के मामले में नौ घंटे पूछताछ की थी। उन्हें उसके बाद भी कई बार पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचने का समन दिया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। रविवार सुबह सात बजे ईडी की टीम राउत के दादर एवं भांडुप स्थित आवासों पर पहुंच गई। करीब नौ घंटे चली छानबीन और पूछताछ के बाद ईडी अधिकारियों ने उनसे दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय चलने को कहा। राउत द्वारा इन्कार करने पर ईडी शाम करीब चार बजे उन्हें हिरासत में लेकर अपने कार्यालय ले गई, जहां उनसे देर रात तक पूछताछ की गई।

राउत ने पत्रकारों से कहा था कि वह ईडी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।  लेकिन शिवसेना को खत्म करने के लिए चली जा रहीं राजनीतिक चालों के आगे झुकेंगे नहीं। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राउत के घर से 11.50 लाख रुपये नकद मिले हैं। राउत ने ईडी को बताया कि इसमें से 10 लाख रुपये पार्टी के हैं, जबकि डेढ़ लाख रुपये उन्होंने घर की मरम्मत के लिए रखे थे।

MadhyaBharat 1 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.