Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सोमवार से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र
new delhi, First session ,Lok Sabha

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से प्रारंभ होने जा रहा है। कल सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और अगले दिन अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा जिस पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री का वक्तव्य होगा। पहला सत्र 3 जुलाई तक है और इसके बाद थोड़े दिनों के ब्रेक के बाद बजट सत्र आयोजित किया जाएगा।

परंपरा के तहत प्रधानमंत्री कल सुबह 10 मीडिया को संबोधित करेंगे। इसी दौरान प्रोटेम स्पीकर को राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगी। प्रोटेम स्पीकर 11 बजे सदन की बैठक आयोजित करेंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री और नेता सदन नरेन्द्र मोदी, उसके बाद प्रोटेम स्पीकर को सहयोग करने के लिए बने पैलन के सदस्य और फिर मंत्रियों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

अगले दिन लोकसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में चर्चा होगी जिसका उत्तर प्रधानमंत्री देंगे। लोकसभा का पहला सत्र पूरा होने के बाद कुछ दिनों के अंतराल में बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त मंत्री वित्त वर्ष 24-25 के लिए बजट पेश करेंगी।

MadhyaBharat 23 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.