Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब: फिरोजपुर सीमा से पकड़ा चाइनीज ड्रोन
chandigarh, Punjab, Chinese drone

चंडीगढ़। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाकर चाइनीज ड्रोन बरामद किया है, जिस पर करीब 21 करोड़ रुपये की हेरोइन थी।

बीएसएफ के अनुसार बुधवार रात फिरोजपुर के गांव हजारे सिंह वाला में ड्रोन गतिविधि देखने को मिली, जिसके बाद बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया।

देर रात सर्च के दौरान गांव हजारे सिंह वाला के खेतों में ड्रोन मिला। उसके साथ पीले रंग का एक पैकेट भी बंधा था, जो ड्रोन गिरने के कारण फट चुका था। पीले रंगे के बड़े पैकेट में छोटे पैकेट थे, जिनमें हेरोइन की खेप थी। इसका कुल वजन 3.4 किलोग्राम आंका गया और इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीबन 21 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।

फिलहाल खेप को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रोन भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

MadhyaBharat 24 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.