Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीबीआई ने शुरू की रेल हादसे की जांच
kolkata, CBI started investigation , train accident

कोलकाता। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के बाद ओडिशा रेल हादसे की जांच सीबीआई ने सोमवार को शुरू कर दी।

 

सीबीआई की एक टीम सोमवार सुबह खड़गपुर पहुंची। वहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के कार्यालय से जांच की शुरुआत की गई। जांचकर्ताओं ने इस जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों को खड़गपुर बुलाया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बालेश्वर, बहनागा बाजार और भुवनेश्वर रेलवे स्टेशनों के कुछ अधिकारियों को सोमवार को ही खड़गपुर आने को कहा गया था। उसी के मुताबिक इसके साथ ही हादसे के चश्मदीद और कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ यात्रियों को भी तलब किया गया है। घटना के दिन वास्तव में क्या हुआ, इस बारे में उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद सीबीआई इस बात को देखेगी कि हादसा किस वजह से हुआ।

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की प्रारंभिक जांच के बाद रेलवे ने कहा है कि हादसे की वजह सिग्नल फेल होना था लेकिन रविवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ संकेत दिया कि हादसे के पीछे साजिश है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसी ने निर्देश के मुताबिक जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम हुई दुर्घटना के लिए गलती किसकी थी, इसकी जांच की जा रही है।

हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है।

MadhyaBharat 5 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.