Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मानसून 4 जून तक पहुंचेगा केरल तट
new delhi, Monsoon ,Kerala coast

नई दिल्ली। मानसून इस बार कुछ दिनों की देरी से केरल पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मॉनसून की शुरुआत 4 जून को होने की संभावना है। केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून को लगभग 7 दिन आगे या पीछे पहुंचता है। पिछले साल मानसून 29 मई को केरल के तट पर पहुंचा था।

भारत में में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन केरल में मानसून के आरंभ से होता है और गर्म और शुष्क मौसम को वर्षा ऋतु में बदलने इशारा करता है। जैसे-जैसे मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ता है झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती है।

 

इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के दौरान हरियाणा और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों तथा अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में धूल भरी आंधी और धूल भरी हवा चलने की संभावना है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा है और अब तेज हवा चल रही हैं। पिछले एक हफ्ते से तापमान काफी अधिक रहा और ज्यादातर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा।

 

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार वातावरण शुष्क है और गर्म वातावरण के कारण मिट्टी हलकी हो जाती है। इसलिए 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठा रही हैं और इसे वायुमंडल में फैला रही हैं। मुख्य रूप से ये 1-2 किमी की ऊंचाई तक फैल रही हैं।

MadhyaBharat 16 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.