Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संघ से निकटता के चलते गडकरी को ‘टार्गेट’ कर रहा पीएफआई
nagpur, PFI

नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकटता के चलते प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के निशाने पर आ गए। गडकरी को मिली धमकी के मामले में नागपुर पुलिस के समक्ष गैंगस्टर जयेश पुजारी उर्फ शाकिर ने खुद यह बात कबूली है।

 

केंद्रीय मंत्री गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में इस साल जनवरी एवं मार्च में दो बार धमकी भरे फोन आए। फोन करने वाले ने गडकरी के कार्यालय में फोन कर फिरौती मांगी और उनको जान से मारने की धमकी दी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब इस मामले को खंगाला तो इसके तार कर्नाटक के बेलगाव जेल में बंद गैंगस्टर जयेश पुजारी उर्फ शाकिर से जुड़े पाए गए। नागपुर पुलिस ने शाकिर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई। शाकिर ने पुलिस को बताया कि उसका नाम भले ही जयेश पुजारी है, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया है। अब उसका नाम शाकिर है। शाकिर पीएफआई के संपर्क में था। शाकिर 2014 से कर्नाटक की अलग-अलग जेलों में बंद रहा है। इस दौरान पीएफआई के लोगों ने उसका ब्रेनवॉश किया। नतीजतन शाकिर बदनाम गैंगस्टर से खतरनाक जिहादी बन गया। लगातार ब्रेनवॉश के चलते शाकिर संघ समेत अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों से नफरत करने लगा।

पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद शाकिर को लगने लगा कि यदि पीएफआई प्रतिबंधित हो सकती है तो संघ पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री गडकरी के संघ के बेहद करीबी होने की वजह से शाकिर उनसे बेहद नफरत करने लगा। इसी के चलते उसने बेलगाव कारागार से गडकरी के कार्यालय को फोन कर धमकाया था। शाकिर ने जेल में रहते हुए बम बनाने का प्रशिक्षण लिया। कर्नाटक की जेल में उसे 24 घंटे मोबाइल और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध थी। शाकिर को जेल में सारी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अज्ञात लोगों ने एक वर्ष में 18 लाख रुपये खर्च किए। जयेश पुजारी जब बेंगलुरु जेल में था तब 2014 में वह पीएफआई के नेशनल एग्जिक्यूटिव कौंसिल सचिव मुहम्मद अफसर पाशा के संपर्क में आया। मुहम्मद पाशा के इशारे पर जयेश उर्फ शाकिर ने गडकरी को धमकाया था। खास बात यह है कि मुहम्मद पाशा 2003 में बांग्लादेश के ढाका में हुए विस्फोट में संलिप्त था। पाशा प्रतिबंधित एलटीटीई के भी संपर्क में था। शाकिर 2014 से 2018 के दौरान पीएफआई के टी. नासिर उर्फ कैप्टन और फारूख के संपर्क में था। इन्हीं दोनों ने जयेश को बम बनाने की ट्रेनिंग दी थी।

बतौर शाकिर मुहम्मद पाशा के मोबाइल में एक खास तरह का सॉफ्टवेयर था। इसके चलते यह लोग जब भी जेल से किसी को फोन लगाते थे उनकी काल ट्रेस नहीं होती थी। इसकी वजह से जयेश ने जेल से पाकिस्तान, सूडान, नाइजीरिया और पोलैंड में फोन करने के बावजूद उसकी काल ट्रेस नहीं होती थी। शाकिर ने विदेशों में किसे और क्यों फोन किए, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। अब एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। नतीजतन आने वाले दिनों में कुछ और चौंकाने वाली बातें सामने आने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 28 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.