Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
नागालैंड विस में यूसीसी पारित होने पर विधायकों के आवास को जलाने की धमकी
asam, Threats to burn , MLAs

डिमापुर (असम)। एक स्वयंभू संगठन ने नगालैंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पारित होने पर राज्य के 60 विधायकों के सरकारी आवासों को जलाने की धमकी दी है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस ने धमकियां देने के आरोप में डिमापुर में संबंधित संगठन के शीर्ष पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

 

डिमापुर में नगालैंड पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उन्हें डिमापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 30 जून को 'नगालैंड ट्रांसपेरेंसी, पब्लिक राइट्स एडवोकेसी एंड डायरेक्ट एक्शन ऑर्गनाइजेशन' (एनटीपीआरएडीओ) नाम के एक 'अपंजीकृत' संगठन ने धमकियों भरा एक संदेश जारी किया था। इस संदेश में कहा गया कि अगर 14वीं नगालैंड विधानसभा समान नागरिक संहिता के समर्थन में बिल पास करती है तो राज्य के 60 विधायकों पर संकट आ जाएगा। उनके सरकारी आवासों में आग लगा दी जाएगी।

 

दरअसल, संगठन ने धमकी भरा यह संदेश लगभग सभी विधायकों को भेजा गया था। इसके बाद राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पुलिस ने धमकी, विधायकों के खिलाफ अपराधिक साजिश रचने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने और शांति भंग करने की धमकी देने से संबंधित कई मामले दर्ज किए थे।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने संगठन से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए तलाश शुरू कर दी। एक जांच अभियान के बाद डिमापुर पुलिस ने संबंधित आरोपों में संगठन के अध्यक्ष माइकल टुंगो, महासचिव (सार्वजनिक नीति) इकाटो झिमोमी, महासचिव अल्बर्ट किरे, मुख्य सलाहकार हैथुंग टी लोथा और राज्य कार्यकारी सदस्य टेमज़ेन मार एओ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

MadhyaBharat 16 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.