Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
रोपवे परियोजना के विरोध में प्रदर्शन
jammu, Protest against , ropeway project

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ चाैथे दिन भी स्थानीय दुकानदारों और मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को बड़ी संख्या में दुकानदारों और मजदूरों ने श्रद्धालु बेस कैंप पर पुलिस पर पथराव किया, जिससे कटरा में हड़ताल तनावपूर्ण माहाैल बना हुआ है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

प्रस्तावित रोपवे परियोजना के विराेध में भवन मार्ग पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। भवन मार्ग पर पंचायत पुराना दारूड के निवासियों के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी के मजदूरों ने अपधा काम बंद रखा हुआ है। भवन मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र से लेकर मिल्कबार क्षेत्र तक सभी निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। प्रदर्शनकारियों ने कटडा के मुख्य बस अड्डा पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कटडा मुख्य बस अड्डा पर आने वाले वाहनों को प्रमुख मार्गों पर रुकना पड़ा। बेरोजगार होने से सशंकित प्रदर्शनकारियों ने श्राइन बोर्ड और रोपवे परियोजना के खिलाफ नारे लगाए। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वे जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रोपवे परियोजना हिंदू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के समान है और तीर्थयात्रियों को सेवाएं प्रदान करने वाले मजदूरों के हितों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के ट्रैक पर 250 करोड़ रुपये की यात्री रोपवे परियोजना आगे बढ़ने की योजना की घोषणा की है। इस प्रस्तावित रोपवे के विरोध में दुकानदारों के साथ घोड़ा और पालकी मालिकों की चार दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से शुरू हुई थी। घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी मजदूरों की हड़ताल से मां वैष्णो के श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है। हालांकि भवन मार्ग पर अर्द्धकुवांरी मंदिर क्षेत्र से भवन तक श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा, हेलीकॉप्टर सेवा निरंतर मिल रही है। हड़ताल से दिव्यांगों के साथ बुजुर्गों, महिलाओं को भी परेशान होना पड़ रहा है। इसी तरह के विरोध के कारण परियोजना को पहले भी टाल दिया गया था।

 

इस बीच श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा है कि रोपवे परियोजना एक गेम चेंजर होगी। खासकर उन तीर्थयात्रियों के लिए जो तीर्थस्थल तक खड़ी चढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण मानते हैं। तीर्थयात्रा बिना किसी व्यवधान के जारी रही है। घटना के संबंध में रियासी जिले के पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि तीन दिनों से लोग प्रदर्शन कर रहे, जिन्हें संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन साेमवार काे 

प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया है। पुलिस ने फिलहाल हालातों को काबू में कर लिया है। 

 

 

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.