Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अडानी को बचा रही है मोदी सरकार : श्रीनिवास बी वी
new delhi, Modi government,Srinivas BV

 

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि केन्द्र सरकार अडानी को बचा रही है। अडानी समूह पर लगे आरोप गंभीर हैं। इससे जनता के हित सीधे तौर पर जुड़े हैं लेकिन यह सरकार अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन नहीं कर रही है।

श्रीनिवास के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मोदी सरकार के विरोध में दिल्ली में राजभवन का घेराव किया। इस दौरान श्रीनिवास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में अडानी समूह पर लगे आरोपों पर सरकार से कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं पर प्रधानमंत्री मोदी अडानी मामले में चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि एलआईसी-एसबीआई में लगा जनता का पैसा ''अडानी'' को क्यों दिया गया, इसका जवाब तो उन्हें देना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि जैसा की राहुल गांधी ने कहा है कि अगर अडानी उनके मित्र नहीं हैं तो पीएम मोदी को संसद में कहना चाहिए था कि वो अडानी समूह की जांच कराएंगे, पर वो मौन हैं। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं।

MadhyaBharat 14 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.