Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हरदोई में ट्रक झोपड़ी पर पलटा तीन बच्चों समेत आठ की मौत
hardoi, Truck overturns , hut in Hardoi

हरदोई। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बुधवार सुबह सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर एक बालू लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर झोपड़ी में रह रहे परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को कहना है कि ट्रक गंगा नदी से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था। ओवरलोड होने के कारण मोड़ पर पलट गया और यह हादसा हुआ।

मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या- दो पर भल्ला कंजड़ सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार संग यहां पर रह रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार की रात खाना-पीना खाने के बाद यह परिवार सड़क किनारे सो रहा था। बुधवार तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया और सभी बालू लदे ट्रक के नीचे ही दब गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बालू हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थीं। मृतकों की पहचान भल्ला कंजड़, उसकी पत्नी मुन्नी, पुत्री सुनेमन, लल्ला, बुद्धू के साथ दामाद करण निवासी कासुपेट बिलग्राम और उसकी पत्नी हीरो और पुत्र कोमल के रूप में हुई है। एक पुत्री बिट्टू घायल निकली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

MadhyaBharat 12 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.