Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस नेता पंजाबी गायक सिद्धू की हत्या
कांग्रेस नेता पंजाबी गायक सिद्धू की हत्या

अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है लेकिन इस बीच बड़ी घटना सामने आई है।  पंजाब के मनसा  में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर गोली चला दी। घटना में सिद्धू की मौत हो गई है।  वहीं दो लोग घायल भी हुए हैं ।  जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद गंभीर हालत में सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी। इनमें सिद्धू भी शामिल थे। हत्या  के बाद अब पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है की सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था।  उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला ने अपने नवीनतम गीत 'बलि का बकरा' में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था। गायक ने कथित तौर पर अपने गाने में आप समर्थकों को 'गद्दार'  कहा था। कुछ भी हो राजनीति के बीच किसी की हत्या राजनीति के लिए सही संकेत नहीं है।  हालांकि यह जाँच का विषय है की किसने और किन कारणों से उनकी हत्या की।  

MadhyaBharat 29 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.