Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उप्र के मुरादाबाद में हुए हादसे में मृतकों संख्या बढ़कर हुई दस
Moradabad, accident , UP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के दलपतपुर रोड पर खैरखाता गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वैन में सवार महिलाओं समेत दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमसी गर्ग घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है। अब तक कुल दस लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके नाम आसिफा (40 वर्ष) पत्नी इस्तकार निवासी कोरबाकू, हनीफा पत्नी इकराम (40 वर्ष) निवासी कोरबाकू, मोहम्मद आलम पुत्र अहमद हसन (36 वर्ष) निवासी कोरबाकू, दानिया पुत्री सुलेमान (14 वर्ष) निवासी कोरबाकू, बुशरा पुत्री सुलेमान (7 वर्ष)निवासी कोरबाकू, बिलाल पुत्र इस्तेकार (3 वर्ष) निवासी कांठ, जुबेर पुत्र मनन (45 वर्ष) निवासी भोजपुर, मुनीजा पुत्री छोटे हाजी (18 वर्ष) निवासी भोजपुर, हुकूमत पत्नी शब्बीर (60 वर्ष) निवासी भोजपुर, मुसर्रफा पुत्री अब्बास (25 वर्ष)निवासी भोजपुर है।

पुलिस के मुताबिक भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरवाकु निवासी अब्बास, सगे भाई शब्बीर और छोटे हाजी अपनी बहन मैंसर जहां की बेटी और बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पिकअप वैन से रामपुर जा रहे थे। वाहन में महिलाओं और बच्चों समेत 26 लोग सवार थे। दोपहर लगभग 03 बजे के आसपास पिकअप वैन जैसे ही मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलतपुर-काशीराम रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में महिलाएं बच्चे सहित दस लोगों की मौत हो गई है। अन्य सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat 7 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.