Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घर से अचानक लापता हो गए हैं मुकुल रॉय रहस्य गहराया
kolkata, Mukul Roy,suddenly gone missing

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नेता मुकुल रॉय अचानक घर से लापता हो गए हैं। वह कई दिनों से बीमार हैं और कई चीजें भूल जा रहे हैं। उनके बेटे और पूर्व विधायक शुभ्रांशु रॉय ने इस संबंध में पुलिस से संपर्क साधा है। उन्होंने बताया है कि सोमवार से सॉल्टलेक स्थित घर से वह लापता हुए हैं। सुधांशु रॉय ने उत्तर 24 परगना के अपने आवासीय क्षेत्र बीजपुर थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट थाने में भी इसी शिकायत की प्रति जमा दी है। सुधांशु ने दावा किया है कि दो लोग आए और मुकुल को अपने साथ ले गए हैं। उसके बाद से पिता की कोई खबर नहीं मिल रही।

इधर एक फ्लाइट टिकट सामने आया है जिसमें मुकुल रॉय का नाम है। पता चला है कि कृष्णानगर उत्तर से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल में वापसी करने वाले मुकुल सोमवार रात दिल्ली गए हैं। किस वजह से उन्होंने दिल्ली की यात्रा की है इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, न ही उनके बेटे से किसी तरह की कोई बात हो पाई है।

बताया जा रहा है कि वह अपनी मर्जी से दिल्ली गए हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में उनके बेटे का नाम सामने आने के बाद वे बेचैन थे और संभवत: उसी के चलते वे दिल्ली गए हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चिकित्सा कारणों से वे दिल्ली गए होंगे। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है। सूत्रों ने बताया है कि मुकुल के दिल्ली जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दौर में ममता के बेहद खास रहे मुकुल रॉय ने 2017 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उसके बाद पांच सालों तक ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर पर मुखर तरीके से हमलावर थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में कृष्णानगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में उन्होंने माफी मांग कर 11 जून, 2022 को तृणमूल में वापसी कर ली थी।

MadhyaBharat 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.