Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरबीआई के 90 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने 90 रुपये का सिक्का जारी किया
mumbai, Prime Minister Modi,90 years of RBI

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुंबई में रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के 90 साल पूरे होने पर 90 रुपये का सिक्का जारी किया है। यह 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना है। एक सिक्का खरीदने के लिए करीब 5200 से 5500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 90 रुपये के चांदी के सिक्के पर एक तरफ बैंक का लोगो अंकित है और दूसरी तरफ 90 रुपये लिखा हुआ है।

सिक्के के दाईं ओर हिंदी में और बाईं ओर अंग्रेजी में ‘भारत’ लिखा हुआ है। इस 90 रुपये के सिक्के का वजन 40 ग्राम होगा। यह सिक्का 99.9 प्रतिशत शुद्ध चांदी से बना है। इससे पहले 1985 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वर्ण जयंती और 2010 में आरबीआई प्लेटिनम जयंती पर भी सिक्के जारी किए जा चुके हैं। इस नब्बे रुपये के सिक्के को अंकित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचा जाएगा। इस सिक्के की कीमत 5200 से 5500 रुपये होने की उम्मीद है। देशभर के बैंक कर्मचारी और सिक्का संग्रहकर्ता इस सिक्के को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 19 मार्च 2024 को इस सिक्के को जारी करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया था।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई की 90 साल की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए कहा कि देश की बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में आरबीआई की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और बड़ी है। आरबीआई के कामकाज का सीधा असर देश के आम लोगों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। आरबीआई ने वित्तीय समावेशन का लाभ अंतिम पड़ाव पर खड़े लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

MadhyaBharat 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.