Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ब्रिटिश राजपरिवार की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन
ब्रिटिश राजपरिवार की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

 

महारानी एलिजाबेथ के बाद अब प्रिंस चार्ल्स बने राजा

ब्रिटिश राजपरिवार की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का  निधन गुरुवार 8  सितंबर, 2022 को हो गया। उनका 96 वर्ष  निधन हुआ है। जिसके बाद ब्रिटेन में शोक की लहर है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हाल ही में ब्रिटेन की पीएम लिज़ ट्रस से मुलाकात की थी।  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के  कार्यकाल में 15 प्रधांनमंत्री बने।   1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप से शादी की थी। प्रिंस फिलिप का बीते साल निधन हो चुका है। 1952 में ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज पंचम की मौत के बाद से ही दुनिया के सबसे मजबूत और चर्चित राजघराने की बागडोर उनकी बेटी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय संभाल रही थीं। आपको बता दें शाही परिवार के वंशज ही ब्रिटिश क्राउन के हकदार होते हैं।  राजगद्दी पर सबसे लंबे समय तक काबिज रहने का रिकॉर्ड उनके नाम रहा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद इस राजघराने में करीब 22 सदस्य इस ब्रिटिश शाही परिवार के उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हैं। इन उत्तराधिकारियों की सूची में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के चार बच्चे चार्ल्स, एनी, एंड्रयू और एडवर्ड एवं उनकी संतानें भी शामिल हैं।

हालांकि, शाही परिवार के नियमानुसार, राजघराने की बागडोर सबसे वरिष्ठ सदस्य के हाथ में रहती है, लेकिन यह वरिष्ठता क्रम उनकी उम्र से नहीं वंशानुक्रम से तय होता है। प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में दूसरे स्थान पर आते हैं। 1982 में पैदा हुए विलियम ड्यूक ऑफ कैंब्रिज हैं। उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन हैं। दोनों ने 2011 में विवाह किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के उपरांत वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स को राजा घोषित किया गया है। इसलिए अब चार्ल्स के स्थान पर विलियम वेल्स के राजकुमार भी होंगे। भविष्य में चार्ल्स के बाद विलियम राज गद्दी संभालेंगे।   प्रिंस जॉर्ज ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम के बड़े बेटे हैं, जॉर्ज का जन्म 22 जुलाई, 2013 में हुआ था। जॉर्ज राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में अपने दादा और पिता के बाद तीसरे स्थान पर आते हैं। प्रिंसेस शेर्लोट ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम की बेटी हैं, जो 02 मई, 2015 में पैदा हुई थीं। शेर्लोट राजघराने की उत्तराधिकारी की कतार में चौथे स्थान पर हैं।   प्रिंस लुईस ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन के दूसरे बेटे हैं। लुईस का जन्म 23 अप्रैल, 2018 को हुआ था। लुईस राजघराने के उत्तराधिकारी की पंक्ति में पांचवें स्थान पर हैं। ड्यूक ऑफ ससेक्स के तौर पर जाने जाने वाले प्रिंस हैरी, प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स के दूसरे बेटे हैं। 1984 में जन्मे हैरी ब्रिटिश शाही परिवार के ताज के छठे उत्तराधिकारी हैं। हैरी ने 19 मई, 2018 को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल से विवाह किया था। हालांकि, जनवरी 2020 में यह शाही जोड़ा राजघराने के आधिकारिक उत्तरदायित्वों से अलग हो गया। आर्ची हेरिसन माउंटबेटन, ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल की पहली संतान हैं। आर्ची का जन्म 06 मई, 2019 में हुआ है। आर्ची ब्रिटिश राजवंश के उत्तराधिकारी की कतार में सातवें स्थान पर है। लिलिबेट माउंटबेटन विंडसर, ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल की दूसरी संतान हैं। लिलिबेट का जन्म 04 जून, 2021 में हुआ है। लिलिबेट माउंटबेटन विंडसर, ब्रिटिश राजवंश के उत्तराधिकारी की कतार में आठवें स्थान पर है।

MadhyaBharat 9 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.