Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोलकाता में डॉक्टर के मर्डर पर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
 police

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार (9 अगस्त)  सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहस्यमय हालात में एक महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की बाद आमने आई थी. इस मामले को लेकर अब पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है. 

इसी बीच कोलकाता पुलिस का दावा है कि शायद हत्या करने के बाद डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया है. पूरी संभावना है कि सबसे पहले उसकी हत्या सोते समय की गई है. पुलिस ने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि पहले गला दबाकर हत्या की गई हो और फिर यौन उत्पीड़न किया गया हो. घटनास्थल से मिले सबूत इसी तरफ से इशारा कर रहे हैं.

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, 'आज हम भारी मन से आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुखद घटनाओं की गहरी निंदा दोहराते हैं. दूसरे वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के आसपास की भयावह परिस्थितियां, रेजिडेंट डॉक्टर समुदाय के इतिहास में शायद सबसे बड़ी विडंबना है. यह न केवल हमारे पेशे का बल्कि मानवता के मूल तत्व का भी अपमान है.'

उन्होंने आगे कहा, 'कल अपने पिछले संचार में, हमने अपना आक्रोश व्यक्त किया हम देश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) और मेडिकल एसोसिएशन से अनुरोध करते हैं कि वे अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे साथ शामिल हों. आर.जी. कर के साथियों के साथ अपनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में, हम सोमवार, 12 अगस्त से अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाओं को राष्ट्रव्यापी रूप से बंद करने की घोषणा करते हैं. यह निर्णय हल्के में नहीं लिया गया है. लेकिन यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हमारी आवाज सुनी जाए और न्याय और सुरक्षा की मांगों को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए.  

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर तृणमूल कांग्रेस महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "यह घटना बेहद जघन्य है, राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ली रही है और 24 घंटे के अंदर एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है. बलात्कारी की कोई पहचान नहीं होती चाहे वह पुलिसवाला हो, मजदूर हो, या कुछ और. आरोपी एक खूनी है. मैंने देखा कि कई राजनीतिक दल झंडे लेकर सड़कों पर उतरे थे. हमें इसके बजाय अध्यादेश या विधेयक लाना चाहिए ताकि 7 दिनों में त्वरित न्याय मिल सके. विरोध कर रहे भाजपा नेताओं को बलात्कारियों को 7 दिन में सजा दिलाने वाला विधेयक लाना चाहिए और विपक्ष के तौर पर टीएमसी और कांग्रेस का काम विधेयक का समर्थन करना है. मुकदमे में 5-6 साल क्यों लगेंगे? एक मां और पिता ने अपनी बेटी खो दी. इसकी कीमत वही जान सकते हैं. राजनीतिक दलों, मीडिया न्यायपालिका की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे सामूहिक रूप से परिवार को न्याय दिलाएं."

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.