Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई
NIA, big action, against PFI

हैदराबाद। तेलुगु भाषाई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) और इसके लोगों से आतंकी कनेक्शन की जांच पड़ताल को लेकर एनआईए ने राज्य के 38 स्थानों पर छापे मारे हैं। छापे में आठ लाख से अधिक रुपये बरामद किए है।

रविवार सवेरे से ही तेलंगाना के निजामाबाद, जागित्याला सिद्दीपेट बैंसा और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के बुचीरेड्डीपालेम और अन्य स्थानों पर छापेमारी की है। शहर के मदीना कॉलोनी में कई संदिग्ध के निवास पर छापेमारी जारी है। दोनों राज्यों में 23 से ज्यादा टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। ताजा समाचार मिलने तक निर्मल जिले के भैंसा में छापेमारी चल रही थी। हैदराबाद के निकट सुकाराम में एक मदरस में छापा के दौरान हार्ड डिस्क बरामद की है। यहां से चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।

दरअसल, एनआईए की हैदराबाद शाखा ने 26 अगस्त को पीएफआई से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी। निजामाबाद के ऑटोनगर निवासी 52 वर्षीय अब्दुल खादर समेत 26 लोग एनआईए की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में मुख्य आरोपी थे।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के कुर्नूल, नेल्लोर, कडपा, गुंटूर में कई संदिग्ध आवास और व्यावसायिक परिसरों पर छापाकर की गई है। दो दर्जन से ज्यादा पीएफआई नेताओं के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने शाहिद नाम के व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की है। उसे 41 (ए) के तहत नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावा शादुल्ला नामक व्यक्ति के घर पर भी जांच टीम पहुंची है।

एनआईए का आरोप है कि इन लोगों ने भारत के खिलाफ आपराधिक साजिश रची। पीएफआई ने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सदस्यों की भर्ती की गई व उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए शिविरों का आयोजन किया। बीते माह में निजामाबाद पुलिस ने अब्दुल खादर और 26 व्यक्तियों के खिलाफ कुछ राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

जिला पुलिस ने दावा किया है कि अब्दुल खादर ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने कुछ पीएफआई नेताओं से छह लाख रुपये लिए और अपने घर की छत पर एक अलग हिस्से का निर्माण कराया। यहां पर कुछ युवाओं को कोचिंग क्लासेस और शारीरिक ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने छापामारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो भी बरामद किए हैं।

MadhyaBharat 18 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.