Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मणिपुर में फिर हिंसा फायरिंग में तीन लोगों की मौत
imphal, Violence Manipur,firing of militants

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के कुमरी विधानसभा क्षेत्र के खुजुमा ताबी गांव में शनिवार रात उग्रवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। तीन लोगों की मौत के बाद मैतेई लोगों ने पास के ही डुंपी गांव में आग लगा दी। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया गया कि खुजुमा ताबी गांव में शनिवार रात सांप्रदायिक झड़पों से सुरक्षा के लिए कुछ लोग गांव की रखवाली कर रहे थे। तभी करीब 12 बजकर 10 मिनट के आसपास कुकी उग्रवादियों ने मैतई समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की दी। हमलावरों ने गांव की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो बंदूकें भी उनसे छीन लीं। सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने के बाद मैतेई गांव के नाराज लोगों ने जवाबी कार्रवाई की और पास के ही डुंपी कुकी गांव में आग लगा दी। हालांकि, इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस गांव के आदिवासी गांवों के लोग पहले ही पलायन कर चुके हैं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि ताजी हिंसा में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जानकारी मिली है कि ग्रामीण शवों को इंफाल लाने की योजना बना रहे हैं।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है।

MadhyaBharat 2 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.