Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अधीर चौधरी ने सोनिया को बताई अपनी पराजय की वजह
kolkata, Adhir Chaudhary, his defeat

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान अधीर ने यह आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने सोनिया गांधी को एक लिखित रिपोर्ट दी है जिसमें अल्पसंख्यक वोटो के ध्रुवीकरण का जिक्र है। उन्होंने पूरे राज्य सहित मुर्शिदाबाद की बहरामपुर लोकसभा सीट से भी अपनी हार के लिए भी इसी कारण को जिम्मेदार ठहराया है।

 

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंगाल में दो सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार यह संख्या घटकर एक रह गई। अधीर रंजन चौधरी अपनी परंपरागत सीट बहारामपुर से हार गए। अधीर ने सोनिया गांधी से मुलाकात में कहा कि तृणमूल ने उन्हें हराने के लिए एक मुस्लिम उम्मीदवार (तृणमूल के प्रत्याशी युसूफ पठान) को उतारा था, जिससे साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ।

 

अधीर ने कहा, "पश्चिम बंगाल में साम्प्रदायिक राजनीति का प्रवेश हो गया है। पहले बंगाल ऐसी राजनीति से दूर था। मुझे हराने के लिए तृणमूल ने हिंसा का सहारा लिया। ममता बनर्जी का मुख्य लक्ष्य मुझे हराना था। मुझे साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार बनाया गया।"

 

अधीर की इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि मुर्शिदाबाद में लंबे समय तक काम करने के बावजूद अल्पसंख्यक वोट बैंक ने उनके वजाय अपने मजहब से जुड़े उम्मीदवार को चुनना पसंद किया। चौधरी ने यह भी दावा किया है कि तृणमूल ने प्रचार में एजेंसियों को किराए पर लेकर भाजपा के लिए हिन्दू वोट खींचने की कोशिश की।"

 

उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी दलों ने गठबंधन कर मुकाबला किया, जिसमें कांग्रेस, सीपीएम, आप और डीएमके जैसे दल शामिल थे। लेकिन बंगाल में तृणमूल और कांग्रेस के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया। ममता ने स्पष्ट किया कि वह बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। नतीजतन, तृणमूल ने 29 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 12 सीटें जीतीं और वाम-कांग्रेस गठबंधन को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा।

 

क्या कहना है तृणमूल काः तृणमूल प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, "अधीर बाबू को सोनिया गांधी से सच्चाई बतानी चाहिए थी। सच यह है कि उन्होंने कांग्रेस के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सीपीएम और आईएसएफ के साथ गठबंधन कर तृणमूल का विरोध किया, जिससे भाजपा को मदद मिली। अगर ऐसा नहीं होता, तो भाजपा 12 सीटें नहीं जीत पाती।"

 

MadhyaBharat 20 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.