Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घरेलू आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए देश में अनाज का पर्याप्‍त भण्‍डार
घरेलू आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए देश में अनाज का पर्याप्‍त भण्‍डार

 

गेंहू तथा चावल के मामले में निर्यात संबंधी विनियम लागू किये गये हैं

 

केन्‍द्र ने बल देकर कहा है कि घरेलू आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए देश में अनाज का पर्याप्‍त भण्‍डार है। उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया है कि वह गेंहू और चावल सहित आवश्‍यक वस्‍तुओं के मूल्‍य परिदृश्‍य पर नियमित रूप से नजर रख रहा है और जहां भी आवश्‍यकता होती है, सुधारात्‍मक उपाय किये जाते हैं। एक बयान में मंत्रालय ने बताया कि गेंहू और चावल के खुदरा और थोक मूल्‍यों में कमी आई है तथा गेंहू के आटे की कीमत पिछले सप्‍ताह के दौरान स्थिर रही। केन्‍द्र ने किसी भी तरह की मूल्‍य वृद्धि से बचने के लिए सक्रिय कदम उठाये हैं और गेंहू तथा चावल के मामले में निर्यात संबंधी विनियम लागू किये गये हैं। कीमतों पर काबू पाने और समाज के कमजोर वर्गों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दी है। इससे आगामी त्‍यौहारों के मौसम के दौरान देश में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होगी। 

MadhyaBharat 2 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.