Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महापौर के विरुद्ध लगाई गई चुनावी याचिका खारिज
morena, Election petition , mayor rejected

मुरैना। नगरपालिक निगम महापौर शारदा राजेन्द्र सोलंकी के विरुद्ध लगाई गई चुनावी याचिका गुरूवार को खारिज हो गई। जिले के षष्टम जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा सुबह यह फैसला सुनाया गया। इससे महापौर खेमे में खुशी का वातावरण है। दो वर्ष पूर्व मुरैना नगरपालिक निगम के महापौर पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्रीमती शारदा राजेन्द्र सोलंकी चुनावी मैदान में थीं, इनके विरोध में भाजपा की ओर से मीना मुकेश जाटव ने संघर्ष किया था।

 

चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय के बाद भाजपा प्रत्याशी मीना मुकेश जाटव ने न्यायालय में चुनावी याचिका दाखिल की। जिसमें विजयी प्रत्याशी शारदा राजेन्द्र सोलंकी को आगरा उत्तरप्रदेश की मूल निवासी व अनुसूचित जाति का होना बताते हुये मध्यप्रदेश में चुनाव न लडऩे का आधार लिया गया था। लगातार उभय पक्ष के तर्क न्यायालय द्वारा सुने गये। गुरूवार को न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

 

विदित हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान महापौर शारदा राजेन्द्र सोलंकी ने कांग्रेस को छोडक़र भाजपा की सदस्यता मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रहण की थी। तभी से मुरैना जिले में यह चर्चायें आम हो गई थी कि अब महापौर सुरक्षित हो गई है। महापौर के अभिभाषक संजय मिश्रा ने बताया कि वादी ने 2022 में राजनैतिक द्वेशवश चुनाव के बाद याचिका लगाई थी, जिसे प्रमाणित न कर पाने के कारण चुनावी याचिका खारिज हुई है। वहीं महापौर शारदा राजेन्द्र सोलंकी ने बताया कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा था, जिसका प्रमाण आज मिला है।

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.