Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में कल से तीन दिनों तक भारी बार‍िश होने की संभावना
raipur, Chance of heavy rain , Chhattisgarh

रायपुर । राजधानी सह‍ित प्रदेश भर में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद बीते कुछ दिनों से प्रदेशवासियों को राहत मिली है। लेकिन कल से अब एक बार फिर प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश में 14 से 16 सितंबर तक बदली  एवं भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

 

इस दौरान वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश है. लेकिन सरगुजा संभाग में विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके पूर्व आज शुक्रवार काे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के अलावा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

बारिश थमते ही तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। बारिश के बाद निकली तेज धूप चुभन भरी है। हालांकि कूलर चलाने की स्थिति अभी निर्मित नहीं हुई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 34.1 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान नारायणपुर में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बारिश संबंधित गतिविधियां प्रारंभ होने के बाद कल से तापमान में पुनः गिरावट संभावित है। इसके पहले गुरुवार को पेंड्रा और प्रेमनगर में 2 सेमी, बेलगहना, पाटन और सकोला में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों में इससे कम बारिश अथवा हल्की बूंदाबांदी ही हुई।

 

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.