Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
raipur, Warning of heavy rain, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। अगले 24 घंटों के लिए बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑरेंज और कोरिया, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट है।

 

छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई जिससे रायपुर समेत कई जिलों में रात का मौसम ठंडा रहा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।कई इलाकों में बारिश हुई है।सोमवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में 150 मिमी रिकॉर्ड की गई। 3 स्थानों पर अति भारी और 6 जगहों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई।छत्तीसगढ़ में 1 जून से 16 सितंबर तक 1139.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन एक जून से 30 सितंबर के दौरान औसत 1143 मिमी बारिश होती है।पिछले साल प्रदेश में 1061 मिली मीटर बारिश हुई थी जो औसत से 7 प्रतिशत कम थी।

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 19 जुलाई से रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ में तेज बारिश होगी। बीजापुर और सुकमा में भारी से अतिभारी बारिश होने की बात कही गई है । अभी प्रदेश में 26 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

MadhyaBharat 17 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.