Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी
raipur, Stone pelting,Ara village

बलरामपुर/रायपुर । बलरामपुर जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी में एक 15 वर्षीय लड़की को चोटें आई है। घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है। फिलहाल उक्त क्षेत्र में सामान्य स्थिति है।

 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरा गांव में बीती देर शाम गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी।जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियों पुलिस चौकी पहुंच गए।मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और घटना की जांच कर रही है।

 

राजपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली बारियों चौकी की पुलिस गांव में तैनात है। स्थानीय प्रशासन शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है ।ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है, वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है।

 

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.