Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जीतू पटवारी का प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला
bhopal, Jitu Patwari, big attack

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बाेला है। उन्होंने बुधवार काे बयान जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश में बाहरी एजेंसियां ड्रग्स के कारोबारियों का भंडाफोड़ कर करोड़ों रुपयों की ड्रग्स, हेरोईन और अन्य मादक पदार्थों का जखीरा पकड़कर मप्र सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था सवालिया निशान खड़ा कर रही है। वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था माफियाओं के आगे नतमस्तक होकर और उन्हें सरंक्षण देकर धड़ल्ले से मादक पदार्थों को देश भर मे सप्लाई करने का काम करा रही है।

 

 

जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की नाकामी आज फिर सामने आयी है। दिल्ली-मुंबई में 646 किलो हेरोइन पकड़ी गई, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पूरे देश में सप्लाई हो रही थी। इस जब्ती ने फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ड्रग्स माफिया का आतंक पूरे चरम पर है, और माफियाओं के आगे नतमस्तक प्रदेश की भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल और नाकारा साबित हो रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि बाहरी एजेंसियाँ आए दिन प्रदेश में ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही हैं, कुछ दिन पूर्व सरकार की नाक के नीचे राजधानी भोपाल ही में 1800 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई और उसके बाद झाबुआ में 170 करोड़ की एमी ड्रग्स पकड़ी गई यह प्रदेश सरकार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ रहा है, नशीली वस्तुओं के सेवन से युवाओं का भविष्य बर्बादी की कगार पर हैं और महिलाओं और अबोध बालिकाओं की आवरू पर संकट छाया हुआ है। लेकिन मप्र सरकार अपनी झूठी शान दिखाने इंवेट में मस्त हैं।

 

पटवारी ने कहा कि एक तरफ इनके एक मंत्री के करीबी ड्रग्स रैकेट में पकड़े जाते हैं, वहीं दूसरे मंत्री मंच से कहते हैं, ‘‘मुझे अच्छी तरह पता है कि यह ड्रग्स कहाँ बनता है और कहाँ बिकता है।’’ फिर भी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री इन ड्रग्स माफिया पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश अवैध ड्रग्स कारोबार का केंद्र बन गया है। ईडी द्वारा पकड़े गए रैकेट में एक बार फिर इस बात की पुष्टि हुई है कि ईरान, अफगानिस्तान से आने वाली ड्रग्स का भंडारण शिवपुरी के गोदाम में रखा जाता था।

 

 

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.