Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को बनाया गया सीएम का ओएसडी
bhopal, Indore Police Commissioner , OSD to CM

भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी पदस्थापना की गई है। इनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार रात करीब एक बजे आदेश जारी किया।

 

आदेश के अनुसार, अपर आयुक्त परिवहन उमेश जोगा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उज्जैन जोन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पदस्थ गया है। वहीं, उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। हिंगणकर को 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओएसडी बनाया गया था।

 

इसके अलावा तीन जिलों- जबलपुर, देवास और बड़वानी के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। इनमें जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी नियुक्त किया गया है, जबकि देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को जबलपुर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.