Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हाथियों के मुद्दे पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सरकारें मिलकर निकालेंगे समाधान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Governments ,Dr. Yadav

भोपाल । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में गत दिनों हुई 10 हाथियों की मौत के बाद विंध्य क्षेत्र में चुनौती बन रहे हाथियों के मुद्दे पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें मिलकर समाधान निकालेंगी। आज शाम छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर में होने वाले राज्योत्सव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हाथियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

 

यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मोहन यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष एक विषय और रखूंगा। मध्य प्रदेश में हाथी से संबंधित जो आकस्मिक घटनाएं हो रही हैं, उन पर भविष्य में दोनों राज्य मिलकर समन्वय करें।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री साय के सामने भी यह विषय लाऊंगा कि छत्तीसगढ़ से जब ये हाथी हमारे यहां आते हैं, तो दोनों सरकारें मिलकर फॉरेस्ट का ऐसा तालमेल बनाएं कि ऐसे बडे़ जानवरों के बडे़ दल आने के कारण से आकस्मिक रूप से जो दूसरी स्थिति बनती है। उससे बचने के लिए हम एक-दूसरे के संपर्क में रहें। मेरी ओर से इस उत्सव के आनंद और भविष्य में होने वाली कठिन चुनौतियों को लेकर हम मिलकर बात करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि मप्र से एक हिस्सा निकल कर छत्तीसगढ़ अलग हुआ है। इस राज्य गठन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका है। बीच में छत्तीसगढ़ थोड़ा सा समय काफी पिछड़ गया था। मुझे संतोष है कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनका मंत्रिमंडल छत्तीसगढ़ को विकास के नए मुकाम तक पहुंचा रहे हैं। आज राज्य उत्सव का आयोजन किया है उसमें मुझे मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया है। मप्र का छत्तीसगढ़ का गहरा रिश्ता है। विकास और कई कारणों से हमारे आपस के संबंध हैं। विकास के मामले में हम नए संकल्प लेंगे ताकि मप्र छत्तीसगढ़ मिलकर आगे बढ़ें।

 

 

MadhyaBharat 4 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.