Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने रांची को ’करांची’ बनाया : मोहन यादव
bhopal, Congress and Hemant Soren, Mohan Yadav

झारखंड । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड में लातेहार विधानसभा क्षेत्र के बालूमाथ, पांकी विधानसभा क्षेत्र के तहरसी एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के जनता हाई स्कूल मैदान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जब झारखंड राज्य का गठन किया था, तब उन्होंने कहा था कि यह राज्य अपनी खनिज संपदा, प्राकृतिक संसाधन और जुझारू मानसिकता वाले लोगों के दम पर एक दिन भारत का नं.1 राज्य बनेगा लेकिन दुर्भाग्य से यहां बेईमानों की सरकार आ गई, जिसने लोगों के जीवन पर डाका डाल दिया। इस चुनाव में आप भाजपा को चुनिए, आपके एक-एक वोट से नया सवेरा निकलेगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में झारखंड देश का नं.1 राज्य बनेगा।

 

डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलती है। यह सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि इसके जरिए भाजपा हर समाज, हर वर्ग को जोड़ने का काम भी कर रही है। यह भाजपा में ही हो सकता है कि एक गरीब घर का बच्चा भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन जाए। लोकतांत्रिक पद्धति पर चलने वाली भाजपा केवल कहती नहीं, बल्कि करके दिखाती है। लोकतंत्र का सबसे सुंदर पहलू यह है कि जनता अपने वोट से अपनी पसंद की सरकार बनाती है, जो जनता की भलाई के लिए काम करती है। लोकतंत्र में कोई व्यक्ति किसी भी पद तक पहुंच सकता है लेकिन कांग्रेस के लोग जनता के इस लोकतांत्रिक अधिकार पर डाका डाल रहे हैं। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, उसके सहयोगी दल भी लोकतंत्र का गला घोंटने में पीछे नहीं हैं, वो भी इसी लाइन पर चल रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एक ही परिवार ने पूरी कांग्रेस पर कब्जा कर लिया। पहले जवाहरलाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी। ये सब एक ही परिवार के लोग हैं और असली गांधी नहीं हैं। ये सब नकली गांधी अपनी आंधी चला चलाकर देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। अभी तक यह देखा है कि बेटी जब ससुराल जाती है तो उसका सरनेम बदल जाता है लेकिन यह परिवार ऐसा है कि बेटी ससुराल चली जाए फिर भी सरनेम नहीं बदलता। इन्हें डर है कि अगर सरनेम बदला तो वोट कट जाएंगे। यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने फिरोज गांधी को अपना सरनेम दिया था लेकिन ये तो सब के सब उस सरनेम से ऐसे चिपके हैं कि छोड़ ही नहीं रहे हैं। वोट का लालच ही इन्हें गांधी सरनेम छोड़ने नहीं दे रहा है।

 

डॉ. यादव ने कहा कि झारखंड में पिछली सरकार ने जनता के पैसे की लूट मचा रखी थी। उस सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कर्मों के कारण जेल गए थे। उनकी सरकार ने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला किया। एक हजार करोड़ का माइनिंग घोटाला किया। 600 करोड़ का एक और घोटाला। इनके मंत्री आलमगीर के पास से 300 करोड़ रुपये मिलते हैं। जनता ने इन्हें कितनी उम्मीद से मुख्यमंत्री बनाया था और ये जनता को ही लूटने लगे, कितनी शर्म आती है। ये इतने बेशर्म हैं कि जमानत पर छूटने के बाद फिर जनता के बीच जा रहे हैं और वोट मांग रहे हैं, लेकिन आपको इन्हें वोट नहीं देना है, इनसे एक-एक पाप का हिसाब लेना है।

 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हर सरकार के लिए अपने देश और प्रदेश की सुरक्षा प्रथम होती है, कोई भी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण नहीं देती। लेकिन बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस और सोरेन ने यहां जानबूझकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया। सत्ता के लालच में इन लोगों ने घुसपैठियों को यहां बसाने के लिए सुविधाएं दीं, क्योंकि इन्हें उनके वोटों का लालच था। यही वजह है कि जो हिंदू कभी यहां 44 प्रतिशत थे, अब 28 प्रतिशत रह गए हैं। जबकि मुसलमानों की आबादी 4 प्रतिशत बढ़ गई है। कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने मिलकर झारखंड की राजधानी रांची को ’करांची’ बना दिया। डॉ. यादव ने कहा कि अगर झारखंड की जनता अभी भी सतर्क नहीं हुई, तो हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा और हमारी संस्कृति के प्रतीक होली-दीपावली जैसे त्योहार भी संकट में आ जाएंगे।

MadhyaBharat 8 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.