Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महापौर ने साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर दिये निर्देश
bhopal, Mayor ,cleanliness system

भोपाल । महापौर मालती राय ने द्वारा राजधानी भोपाल शहर में उत्कृष्ट साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महापौर राय ने शनिवार को भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था को निरंतर बेहतर से बेहतर बनाए रखने, कचरा, गंदगी तत्काल साफ कराने, आवश्यक मरम्मत संधारण कार्यों को तत्काल कराने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर राय ने अनेक दुकानदारों व रहवासियों से चर्चा की और दुकानों पर साफ-सफाई रखने, अतिक्रमण न करने तथा निगम की स्वच्छता की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने के लिए समझाइश भी दी। इस दौरान अपर आयुक्तद्वय देवेन्द्र सिंह चौहान व रणवीर सिंह, सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान, जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे।

 

महापौर राय ने वार्ड क्रमांक 07 के अंतर्गत कोहेफिजा हाउसिंग बोर्ड कालोनी, बीडीए कालोनी, अहमदाबाद पैलेस रोड, फिटनेस सेंटर तथा वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत इतवारा, मंगलवारा, हम्मालपुरा, आजाद मार्केट आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने कोहेफिजा क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने, साफ-सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनीटरिंग करने और कहीं भी कचरा, गंदगी पाये जाने पर तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, नाला-नालियों की निरंतर सफाई कराने के निर्देश दिए। महापौर ने अहमदाबाद पैलेस रोड स्थित वार्ड कार्यालय के समीप नाले की मरम्मत संबंधी कार्य को तत्काल कराने के निर्देश भी दिए।

 

मालती राय ने जोन क्रमांक 04 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 के इतवारा, मंगलवारा रोड, आजाद मार्केट आदि सहित सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने, रात्रिकालीन साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराने तथा स्वच्छता निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिए। महापौर ने सकरी गलियों में कचरा एकत्र कर रहे रिक्शा का भी अवलोकन किया और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग ही परिवहन करने को कहा। महापौर राय ने अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से चर्चा की और निगम की स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग करने समझाइश दी साथ ही दुकानदारों को समझाया कि वे अपनी दुकानों पर साफ-सफाई रखें, दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें, कचरा सदैव डस्टबिनों में ही डालें, इधर-उधर न फेंके और अतिक्रमण न करें।

 

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.