Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हमें साेरेन सरकार और कांग्रेस काे हटाकर झारखंड में रामराज्य लाना है : डॉ. मोहन यादव
bhopal,   remove Saren government ,Dr. Mohan Yadav

रांची/भाेपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार एवं चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अभी हाल ही में हमने पहली दीवाली मनाई है और देव दीवाली भी आ रही है। लेकिन रामराज्य अभी नहीं आया है। झारखंड में रामराज्य की स्थापना के लिए हमें कांग्रेस और सोरेन की सरकार को हटाना होगा। इस भ्रष्ट  बेईमान सरकार को रवाना करना होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्या आप सभी इसके लिए तैयार हैं?

 

भगवान बिरसा मुंडा ने फूंका था आजादी का बिगुल-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपके बीच आकर मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे अपने परिवार के बीच आ गया हूं। झारखंड के लोग मेहनतकश होते हैं और अपनी इच्छाशक्ति के दम पर कुछ भी कर गुजरने का माद्दा रखते हैं। परमात्मा की दी हुई, अकूत खनिज संपदा इस राज्य के पास है। भरपूर प्राकृतिक संसाधन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने इसे अलग राज्य बनाया था और यह कहा था कि झारखंड एक दिन देश का नं.1 राज्य बनेगा। उन्हाेंने कहा कि इसी धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से आजादी का बिगुल फूंका था। अत्यंत कठिन समय में उन्होंने आदिवासी भाइयों को साथ लेकर अहंकारी अंग्रेजों के होश फाख्ता कर दिये थे। वो जनता के बीच काम करते हुए अंग्रेजों से काम करते रहे, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारों ने उनके योगदान को भुला दिया।

 

मोदी जी ने दिया जनजातीय समाज को सम्मान-

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी और हमारी संस्कृति की रक्षा में भगवान बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय योगदान है, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए कभी सोचा भी नहीं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के लिए हमारे प्रधानमंत्री का कितना बड़ा मन है, यह इस बात से देखा जा सकता है कि उन्होंने जनजातीय समाज की बहन द्राैपदी मुर्मु को देश का राष्ट्रपति बनाया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' की राह पर चलते हैं। उन्होंने एक यादव परिवार के बच्चे को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है, किसी और ने कभी नहीं दिया।

 

'कंस की राह पर चल रहे कांग्रेस और सोरेन'-

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण के काल में कंस ने कितने अत्याचार किए थे? सिर्फ एक भविष्यवाणी हुई थी, लेकिन उस दुष्ट ने भगवान कृष्ण के भाई-बहनों को मारना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता को जेल में डाल दिया था। कांग्रेस और सोरेन भी कंस की राह पर ही चल रहे हैं। इन्होंने झारखंड में कितना भ्रष्टाचार किया है, आप सभी ने देखा है। कोयला खदानों में ही इन्होंने 350 करोड़ का घोटाला कर दिया था। इनके भ्रष्टाचार का हाल यह था कि इनके नौकर चाकरों के पास से भी सैकड़ों करोड़ रुपये मिल रहे हैं। ये लोग जनता के हक का पैसा और उसकी मेहनत की कमाई लूट-लूटकर अपनी जेबें भरते रहे। उन्हाेंने कहा कि ये लोग झूठ और भ्रम की राजनीति करते हैं। पिछले चुनाव में भी सोरेन एक के बाद एक झूठ बोलते गए। इन्होंने कहा था कि आप लोगों को सोने का सिक्का देंगे। आप में से किसी को मिला हो तो बताइये, इन्होंने सोने का तो क्या किसी को पीतल का सिक्का भी नहीं दिया और जनता के सारे पैसे खा गए।

 

यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है-

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झारखंड में विधानसभा का जो चुनाव हो रहा है, यह चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। झारखंड की जनता यह तय करेगी कि इस धर्म युद्ध में किसकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में सनातन धर्म और हमारी संस्कृति के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। आप अपने घर के आसपास देखिए, कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए आकर बस गए हैं। कांग्रेस और सोरेन जैसे लोग इन घुसपैठियों को वोटों के लालच में सहयोग दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आपकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, आपकी बहन-बेटियों का अपहरण कर उनकी इज्जत लूटना चाहते हैं। इन्होंने ऐसी हालत बना दी है कि यह रांची को भी करांची बना देंगे। उन्हाेंने कहा कि अभी हमने देखा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों पर किस तरह से हमला किया गया था। हमने कभी किसी के धर्मस्थल पर आक्रमण नहीं किया, लेकिन ये लोग हमारी चोटी, बेटी और मंदिर की पूजा के विरोधी हैं। इसलिए यह चुनाव हमारी जमीन, हमारी बहन-बेटियों और हमारे सनातन धर्म के सम्मान को बचाने का चुनाव है।

 

MadhyaBharat 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.