Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र में 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला
bhopal, 10 IAS officers ,transferred in MP

भोपाल । राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें तीन जिलों -शहडोल, सिंगरौली और छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके साथ ही नर्मदापुरम आईजी समेत अन्य अधिकारियों के पदों में भी बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार, भोपाल की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय मीनाक्षी शर्मा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, नर्मदापुरम के पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए ग्वालियर विसबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम जोन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा जबलपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह को जबलपुर रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

वहीं, शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक को भोपाल 23वीं वाहिनी, विसबल का सेनानी, छिंदवाड़ा आठवीं वाहिनी विसबल सेनानी रामजी श्रीवास्तव को शहडोल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिंगरौली की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता को छिंदवाड़ा, 8वीं वाहिनी, विसबल का सेनानी बनाया गया है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को सिंगरौली का पुलिस अधीक्षक और 23वीं वाहिनी विसबल सेनानी अजय पांडे को छिंदवाड़ा को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के भी तबादला

इधर, राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर कार्यरत संदीप भूरिया को नरसिंहपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियुक्त किया गया है, जबकि खजुराहो एसडीओपी सलील शर्मा को रीवा विसबल 9वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है।

 

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.