Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र में कांग्रेस का अधिवेशन फरवरी-मार्च में होगा
bhopal, Congress session , February-March

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार काे प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और सह सचिव शामिल है की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जितेन्द्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से उनके दायित्वों, कर्तव्यों पर अपेक्षाकृत संगठनात्मक कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध किया। पदाधिकारियों को सौंपे गये प्रभार और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सक्रियता से काम करने हेतु कहा गया। वहीं नगरीय निकायों में वार्ड कमेटी और मोहल्ला कमेटी के गठन को लेकर चर्चा करते हुये उनके विचार जाने।

 

प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैदानी स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचे की आवश्यकता है। संगठनात्मक मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सकारात्मकता के साथ काम करें। 30 से 40 घरों की मोहल्ला कमेटी बनाई जायेगी जिसमें बूथ कमेटी के सदस्य शामिल रहेंगे। संगठन को पूरे अनुशासन के साथ संचालित किया जायेगा। जहां जिसकी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है। मैं भी आप सभी की तरह हूं, मुझे जो जिम्मेदारी अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई है उसको निभाने के लिए आपसभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। हम सभी को एक साथ मिलकर काम करना है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जो भी कार्यशैली अपनाना पड़े उसे हम सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर योजना बनाकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता से काम करेंगे।

 

जीतू पटवारी ने कहा कि आज की बैठक में सभी पदाधिकारियों से सुझाव लिये गये जिसमें संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किये गये, प्रस्तावों पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की। जिसमें ग्राम पंचायत, वार्ड पंचायत, बूथ स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत किया जाये, संगठन से लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए किस प्रकार प्रक्रिया अपनायी जाये, नगरीय निकाय क्षेत्र में वार्ड कांग्रेस का गठन किया जाना, जिलों में सौंपे गये प्रभारियों के दायित्वों, क्रियान्वयन और प्रगति रिपोर्ट, एक माह में वार्ड कमेटी एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार करना, विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाना आदि प्रमुख हैं।

पीसीसी चीफ ने कहा कि जो जिला प्रभारी बनाये जायेंगे वे अपने प्रभार के जिले में संगठन की मजबूती के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर के कांग्रेसजनों के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। आगामी फरवरी-मार्च माह में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक अधिवेशन बुलाया जायेगा। यह कांग्रेस पार्टी का मध्यप्रदेश का पहला अधिवेशन होगा।

 

 

वहीं पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 20 सालों से भाजपा की सरकार है। भ्रष्टाचार, किसानों के साथ अन्याय, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, दलितों-आदिवासियों पर अत्याचार से जहां एक और जनता आक्रोशित हैं वहीं दूसरे और महंगाई और बेरोजगारी से प्रदेश की जनता हलाकान है। हम सभी को मिलकर इस भीषण समस्याओं से जनता को न्याय दिलाने के लिए पूरी आक्रामकता के साथ मैदानी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है।

 

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव सांझा किये। बैठक में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य ओमकार सिंह मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, आनंद चौहान, चंदन यादव, रणविजय सिंह और मनोज चौहान, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक झूमा सोलंकी मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने किया। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.