Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के राजकुमार पटेल 13 हजार वोटों से चुनाव हराया
bhopal, BJP candidate , thousand votes

भोपाल । मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट बुधनी में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने चुनाव में जीत हासिल की है। उन्हाेंने कांग्रेस के राजकुमार पटेल 13000 से अधिक वोटों से हराया हैं।

 

 

बुधनी में 13 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 13 हजार 109 वोटों से जीत हासिल कर ली है। कांटे भरे मुकाबले में भाजपा के रमाकांत भार्गव को 1 लाख 7 हजार 478 वोट जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93 हजार 577 वोट मिले। जीत सुनिश्चित होने के बाद शाम करीब 5 बजे भाजपा प्रत्याशी भार्गव समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बुधनी की जनता का बहुत-बहुत आभार। यह जनता की जीत है, मुद्दों की जीत है, सत्य की जीत है, विकास की जीत है। डबल इंजन सरकार को जनता ने वोट दिया और आगे भी विकास भी चलता रहेगा। भाजपा संगठन ने अच्छी मेहनत की है। स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीते हैं। मेरी प्राथमिकता विकास के बचे हुए कार्यों को पूरा करने की रहेगी।

 

 

बता दें कि शुरुआती दौर में दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था। लेकिन, बीते कई राउंड से भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। जिसके बाद कांग्रेस उस अंतर को कम नहीं कर सकी और यह फासला बढ़ता रहा। जिसके बाद अंत में बीजेपी ने इस चुनाव में जीत दर्ज कर ली। बुधनी से विधायक रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। चौहान ने 2023 विधानसभा चुनाव नें कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 1 लाख 4 हजार 974 वोट से हराया था।

 

 

 

 

MadhyaBharat 23 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.