Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
यह जीत मोदी जी के प्रति जनता के विश्वास की जीत- विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,    faith in Modi Ji , Vishnu Dutt Sharma

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने महाराष्ट्र विधानसभा व देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली विजय पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी कर उत्सव मनाया गया।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की जनता लगातार आशीर्वाद दे रही। मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र का चुनाव कई मायनों में उद्धव ठाकरे की शिवसेना व शरद पवार की एनसीपी के लिए सबक है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए जनहितैषी विकास कार्यो एवं गरीब कल्याण की योजनाओं के लिए जनता ने फिर आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस देश में अप्रासंगिक और अलोकप्रिय हो चुकी है।

 

 

 

कुर्सी की लालच में उद्धव ने तोड़ा था गठबंधन, जनता से सबक सिखाया - डॉ. मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र, झारखंड सहित देश के अनेक राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली अपार सफलता पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में पार्टी को मिली सफलता हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है, लेकिन विशेषकर महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी के लिए कई मायनों में सबक भी हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुर्सी के लालच में उद्धव ठाकरे ने उस कांग्रेस और एनसीपी से गठजोड़ किया था, जिससे स्व. बाला साहेब ठाकरे आजीवन संघर्ष करते रहे। डॉ. यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्रचंड समर्थन देकर 2019 का बदला भी ले लिया है। कांग्रेस के नेता आपस के झगड़ों में उलझे हुए हैं और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए नेशन फर्स्ट है, लेकिन कांग्रेस के लिए फेमिली फर्स्ट रही है।

 

 

 

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहा भाजपा का ग्राफ

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हमने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतीं। कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट भी हमने जीती और उपचुनाव में अमरवाड़ा की विधानसभा सीट भी हम जीते। उपचुनाव में बुधनी विधानसभा में भी हम आगे हैं। उन्होंने कहा कि विजयपुर में हमारे प्रत्याशी रामनिवास रावत को भले ही पराजय का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वहां हमारे वोट बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास की यात्रा को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी और आने वाले चुनाव में हम विजयपुर में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जो दुनिया का सबसे युवा देश है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और यही लोकतंत्र की असली ताकत है, देश के मतदाताओं की ताकत है।

 

 

 

भाजपा ने हार का अंतर कम किया, अगली बार ऐतिहासिक जीत मिलेगी - विष्णुदत्त शर्मा

 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार आशीर्वाद प्रदान किया है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिल रही है। भाजपा ने अकेले महाराष्ट्र में 132 सीटें जीती है। देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य करती है। हम सभी जनता को यह विश्वास दिलाते है कि जनता से किया गया एक-एक संकल्प को पूरा करेंगे। मध्यप्रदेश के बुधनी में भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल की है। विजयपुर में भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 हजार के हार के अंतर को इस उपचुनाव में 7 हजार के करीब लाने में सफल रही है। मैं विजयपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि उन्होंने हर बूथ पर बहुत मेहनत और परिश्रम के साथ चुनाव लड़ा है। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि चिंता करने की बात नहीं है। भाजपा अगले चुनाव में विजयपुर विधानसभा में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।

 

 

 

मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की जीत में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश भाजपा की टीम भी लगी हुई थी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी सहित हमारे प्रदेश के कई नेता महाराष्ट्र के चुनाव में लगे हुए थे। महाराष्ट्र चुनाव में मेहनत करने वाले मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई देता हूं। झारखंड में भी जनता ने हमें आशीर्वाद देने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और गुड गवर्नेंस के साथ लगातार प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा 2028 की तैयारी शुरू कर रही है। मैं विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली जीत पर आप सभी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर सभी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए आप सभी का अभिनंदन करता हूं।

 

 

 

 

MadhyaBharat 23 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.