Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने सरेंडर के लिए कोर्ट में दिया आवेदन
bhopal, Saurabh Sharma, former constable
भोपाल । लोकायुक्त की छापे में करोड़ों की संपत्ति बरामद होने के बाद से फरार चल रहे मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। सोमवार को सौरभ शर्मा ने अपने वकीलों को भोपाल की विशेष अदालत भेजा और सुरक्षा की मांग की।
 
गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2024 को पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के भोपाल की अरेरा कॉलानी के घर और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा था। इस दौरान 52 किलो सोना, 235 किलो चांदी समेत कई करोड़ नकदी राशि जब्त की गई थी। सौरभ शर्मा के घर नौ दिन में तीन एजेंसियां ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापे मारे थे। कार्रवाई के दौरान भोपाल मेंडोरी क्षेत्र में सुनसान जंगल से एक सफेद कार में 52 किलो सोना और करोड़ों रुपये नकद मिले थे। जांच में पता चला कि ये सब सौरभ शर्मा का ही था।
 
छापे के बाद से ही सौरभ शर्मा फरार है। लोकायुक्त पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग उसकी तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच सौरभ शर्मा ने अपने वकील के जरिए भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने इसके खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही सौरभ के आत्मसमर्पण के आसार बढ़ गए थे। लोकायुक्त के छापे के बाद करीब 40 दिन से फरार चल रहे सौरभ शर्मा ने अपने वकील के माध्यम से सोमवार को विशेष अदालत में उसके सरेंडर के लिए आवेदन दिया है। सौरभ के वकील राकेश पराशर ने बताया कि उसने लोकायुक्त की विशेष अदालत में सरेंडर के लिए सुरक्षा की मांग की है।
 
MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.