Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र में नौ बच्चे समेत 14 पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट टर्म वीजा पर आए
indore, 14 Pakistani citizens , short term visa
इंदौर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए परिवारों को वापस पाकिस्तान भेजने के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश में शॉर्ट टर्म वीजा पर आए 14 नागरिकों की पहचान की है। इनमें नौ बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चों की मां हिंदू हैं। मप्र सरकार ने केंद्र सरकार से बच्चों की वापसी को लेकर मार्गदर्शन मांगा है। गृह विभाग के अनुसार, केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद इनकी वापसी को लेकर फैसला लिया जाएगा।


गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अभी 8486 लोग लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसे लोगों को चुन-चुनकर पाकिस्तान भेजा जाएगा। बता दें कि केन्द्र सरकार ने 23 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिकों के 14 कैटेगरी के वीजा रद्द कर दिए थे। इसमें मेडिकल वीजा को छोड़कर बाकी अन्य 13 कैटेगरी के वीजाधारकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश था।


इंदौर पुलिस ने बताया कि यहां ऐसे तीन लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस उन्हें पाकिस्तान भेज रही है। पाकिस्तान से एक भी नागरिक मेडिकल वीजा पर इंदौर नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि यहां पाकिस्तान की कई लड़कियां शादी करके आई हैं और इंदौर में ही रह रही हैं। जिनके पास लांग टर्म वीजा है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले सभी कैटेगरी के लोगों को चिह्नित कर लिया है। शॉर्ट टर्म वीजा की अलग-अलग कैटेगरी में यहां 18 पाकिस्तानी नागरिक आए हुए हैं। इनमें से तीन ऐसे हैं जो भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के तहत हैं। इन तीनों को नोटिस जारी कर दिया है। इसकी सूचना विदेश मंत्रालय को भी दे दी है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई या तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी। मेडिकल वीजा वालों के लिए मंगलवार तक का समय है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। हालांकि इस कैटेगरी में एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं है।


एसीपी सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। पाकिस्तान की बहुत सी लड़कियों ने इंदौर के युवाओं से शादी की है, इसलिए वे यहां लांग टर्म वीजा पर रह रही हैं। यदि कोई पासपोर्ट एक्ट का उल्लंघन करता है या पहचान छुपाता है या अपने यहां आने की जानकारी नहीं देता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसा करने वालों को तीन साल की जेल का प्रावधान है।

 

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.