Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत-पाक संघर्ष पर विश्व की निगाहें : सभी ने की शांति की अपील
new delhi, World

नई दिल्ली । भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद उपजे तनाव को लेकर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों परमाणु सम्पन्न देशों से संयम बरतने और स्थिति को कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने की अपील की है।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा, “महासचिव भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर अत्यंत चिंतित हैं और दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम की अपील करते हैं। दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच किसी सैन्य टकराव की स्थिति को नहीं वहन नहीं कर सकती।”


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वे भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी को दोहराया है जिसमें इस टकराव के जल्द शांतिपूर्वक समाप्त होने की उम्मीद जताई गई थी। रुबियो ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों की नेतृत्व से बातचीत कर शांति की दिशा में प्रयास करता रहेगा।


रूस ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह दोनों देशों से संयम की अपेक्षा करता है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “हम सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करते हैं, लेकिन सैन्य टकराव से बचना दोनों देशों के हित में है।”


चीन ने भारत की कार्रवाई पर खेद जताया और दोनों देशों से शांति व स्थिरता को प्राथमिकता देने की अपील की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम सभी प्रकार के आतंकवाद के विरोधी हैं लेकिन हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान शांति का मार्ग अपनाएं।”


ब्रिटेन ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान दोनों का मित्र है और किसी भी प्रकार के तनाव को कम करने के लिए सहायता देने को तैयार है। ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को एलओसी और सीमा से सटे क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह दी है।


फ्रांस ने भी भारत की आतंकवाद से लड़ने की इच्छा को समझते हुए दोनों देशों से संयम की अपील की। फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा, “हम समझते हैं कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए हालात को अधिक बिगड़ने से रोका जाना चाहिए।”

 
जापान ने कश्मीर हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह स्थिति बड़े पैमाने पर टकराव की ओर ले जा सकती है। विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने कहा कि जापान इस बात से बहुत चिंतित है कि संघर्ष आगे प्रतिशोध की ओर ले जा सकता है और पूर्ण सैन्य संघर्ष में बदल सकता है। जापान दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए बातचीत से स्थिति को सुधारने का पुरजोर आग्रह करता है।


इज़रायल ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। भारत में इजरायली राजदूत रेउवेन अजार ने एक्स पर लिखा, “आतंकवादियों को यह जान लेना चाहिए कि वे निर्दोषों के खिलाफ अपने घिनौने अपराधों से बच नहीं सकते।”

 

क़तर ने कहा कि वह भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर गंभीर रूप से चिंतित है और विवाद को कूटनीति के जरिए सुलझाने का आह्वान करता है।
तुर्कीए ने भारत की सैन्य कार्रवाई को “पूर्ण युद्ध की संभावना पैदा करने वाली” बताया और पाकिस्तान की जांच की मांग का समर्थन दोहराया।


संयुक्त अरब अमीरात ने दोनों देशों से तनाव कम करने और बातचीत के ज़रिए समाधान की अपील की। विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला ने कहा, “शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए संवाद ही सर्वोत्तम मार्ग है।”

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.