Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
bhopal, Congress MLA,  Raj Bhavan
भोपाल । कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने पर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस लगातार हमलावार है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इधर, शुक्रवार को इस मामले में उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई टल गई है।
 
दरअसल, मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के विधायक काली एप्रेन पहनकर राज भवन पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। इसके पहले उन्होंने राज्यपाल से मिलकर भी अपनी मांग रखी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, वह स्वीकार नहीं की जा सकती है। उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। करीब एक घंटे तक धरने के बाद कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा दिया और गिरफ्तार कर वैन में बैठा लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार का यही चेहरा है। पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि सेना और महिला सम्मान के विरुद्ध सार्वजनिक बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को गिरफ्तार करने की जगह पर सरकार कांग्रेस के विधायकों को गिरफ्तार कर देश की जनभावना और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है।
 
कांग्रेस कोर्ट का अपमान करने से बाज नहीं आएगीः मुख्यमंत्री
कांग्रेस की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले, जबकि उसे मालूम है मामला कोर्ट में है। सारा मामला कोर्ट में है। हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट का अपमान करना कांग्रेस की आदत रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर भी केस था, वो उनसे इस्तीफा मांग ले। कोर्ट का जब भी अपमान करने का मौका होगा, कांग्रेस बाज नहीं आएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी। हम तो कोर्ट का सम्मान करते हैं। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने फैसला दिया, कांग्रेस ने हटाया क्या?
 
इधर, मंत्री विजय शाह द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उच्च न्यायालय में शुक्रवार को न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला और अतुल श्रीधरन की युगलपीठ में सुनवाई होने वाली थी, लेकिन युगलपीठ नहीं बैठी, जिसके चलते सुनवाई टल गई है, जिससे यह मामला फिर लंबित हो गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंत्री विजय शाह के इस बयान पर स्वत: संज्ञान लिया था और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने डीजीपी को मंत्री शाह पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.