Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एजेएल के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर मित्तल फरार घोषित
bhopal, AJL
भोपाल । नेशनल हेराल्ड की जमीन से जुड़े चर्चित घोटाले में नया मोड़ आया है। इस मामले में आरोपी और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर नरेंद्र कुमार मित्तल को भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षा परमार की अदालत ने शुक्रवार को फरार घोषित करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी को हर महीने प्रगति प्रतिवेदन (प्रोग्रेस रिपोर्ट) देने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई भी तत्काल शुरू करने का आदेश दिया है।


गौरतलब है कि साल 2008 में एमपी नगर थाने में उक्त मामला दर्ज हुआ था, जिसमें नरेंद्र कुमार मित्तल और हरमहेंद्र सिंह बग्गा पर नेशनल हेराल्ड की जमीन के अवैध लेन-देन और अमानत में खयानत का आरोप है। शिकायतकर्ता मोहम्मद सईद और संजय चतुर्वेदी ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दिलचस्प यह रहा कि एफआईआर की दूसरी वर्षगांठ पर थाने में "केक काटकर" मामला खत्म करने की कोशिश की गई और पुलिस ने खात्मा रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी थी।


शिकायतकर्ता मोहम्मद सईद ने अदालत में खात्मा रिपोर्ट को चुनौती दी। इसके बाद 2014 में अदालत ने आरोपियों के खिलाफ धारा बदलते हुए चोरी की जगह अमानत में खयानत के तहत मामला दर्ज कर वारंट जारी कर दिए थे। इस दौरान हरमहेंद्र सिंह बग्गा हाईकोर्ट तक जमानत की कोशिश में गया और केस की फाइल तक रहस्यमयी तरीके से अदालत से गायब हो गई। इसका फायदा उसे मिला और वह मामले से अलग हो गया।


नरेंद्र कुमार मित्तल की जमानत, बग्गा के भाई राजेश बग्गा द्वारा ली गई थी, जिसे बाद में अदालत ने निरस्त कर दिया और गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। अब अदालत ने उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 299 के तहत फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि निकट भविष्य में आरोपी के मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही धारा 82 व 83 के तहत कुर्की की प्रक्रिया प्रारंभ करने के आदेश दिए गए हैं।


नेशनल हेराल्ड प्रकाशन की कंपनी एजेएल द्वारा मित्तल को पावर ऑफ अटॉर्नी पर दी गई जमीन को मित्तल ने कथित तौर पर अवैध रूप से बेच दिया था। इस पर भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उक्त जमीन का आवंटन रद्द कर दिया है। जमीन को पुनः अपने कब्जे में लेने के लिए बीडीए ने जिला अदालत में मुकदमा दायर कर रखा है, जो विचाराधीन है।


शिकायतकर्ता मोहम्मद सईद और संजय चतुर्वेदी ने अदालत के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह लड़ाई हमें लड़नी पड़ी, जो मूलतः नेशनल हेराल्ड को लड़नी चाहिए थी।" उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायिक प्रक्रिया में अब तेजी आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

 

 

MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.