Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार
balrampur, Sculptors giving final touches,o Ganesha idol

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम केरवाशिला में बंगाली समुदाय के लोग करीब कई दशकों से भगवान गणेश की मूर्तियां बनाते आ रहे हैं। अपने पूर्वजों के इस परंपरा को अब उनके तीसरी पीढ़ी जीवंत रख रही है। त्योहारी सीजन में मूर्तियां बनाकर अपनी जीविका चलाते है। गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को पूरे देश में मनाई जाएगी। मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्ति को अब अंतिम रुप देने में जुटे हैं।   

 
हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।
 
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के मार्केट में इस बार भगवान गणेश की बड़ी मूर्तियों की मांग तेज है। जिससे मूर्तिकार भी डिमांड काे देखते हुए बड़ी मूर्तियों को ही बना रहे है। बड़ी मूर्तियों की रेट 16 हजार रुपये है। मूर्तिकारों का कहना है कि, इस बार छोटी मूर्तियों का डिमांड कम है जिससे बड़ी मूर्तियों को ही बना रहे हैं। 
 
केरवाशिला के मूर्तिकार दीपांकर कुमार (45 वर्ष) बताते है कि, वे 20-25 वर्ष से भगवान की मूर्ति बनाते आ रहे हैं। हर त्योहारी सीजन में भगवान की मूर्ति बनाते है। इस बार छोटी मूर्तियों की मार्केट में डिमांड कम हो गई है। जिससे वे अब बड़ी मूर्तियों काे ही बना रहे हैं। इस बार सिर्फ 15 से 16 गणेश मूर्ति ही बना पाए है। बड़ी मूर्तियों की रेट करीब दस हजार से लेकर 16 हजार तक है।
 
दीपांकर बताते है कि, गणेश चतुर्थी, दशहरा, सरस्वती पूजा और काली पूजा में पूरे परिवार मिलकर मूर्ति बनाते हैं। उन्होंने कहा इससे आमदनी उतना नहीं हो पाता है। बस मन की खुशी और पूर्वजों के इस कला को जीवंत रख रहे है।
 
वहीं, दूसरे मूर्तिकारी प्रीतम सरकार (25 वर्ष) ने बताया कि, ये इनकी तीसरी पीढ़ी है। दादा जी के बाद माता जी और उनके काम में अब हम भी हाथ बटाने लगे है। पूरा परिवार मिलकर हम सभी भगवान की मूर्ति बनाते है।
 
मूर्तिकार प्रीतम सरकार बताते है कि, मूर्ति का ढांचा बनाने के लिए पुआल और बांस का इस्तेमाल किया जाता है। फिर उसके ऊपर मिट्टी से आकृति बनाई जाती है। चेहरे पर चिकनाहट के लिए कोलकाता के हुगली गंगा नदी से मिट्टी मंगाई जाती है। बीस किलो मिट्टी की रेट 350 रूपये फिलहाल चल रही है। सजावट का सामान लोकल या कोलकाता दोनों जगहों से मंगाई जाती है।
 
मूर्तिकार प्रीतम सरकार ने बताया कि, इस वर्ष गणेश चतुर्थी को लेकर लगभग 50 से 60 मूर्तियां बनाये हैं, जिसमें बड़ी मूर्तियां लगभग सभी की बुकिंग हो चुकी है। छोटी मूर्तियों की बुकिंग होना अभी बाकी है।
MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.