Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सबकी चिंता हरते हैं सीहोर के चिंतामन गणेश
sehore, Chintaman Ganesh , everyone
सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय स्थित चिंतामन गणेश मंदिर देश भर के प्रसिद्ध गणपति मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि देश में भगवान गणेश के चार ऐसे मंदिर है जहां भगवान गणेश मूर्ति रूप में स्वयं विराजे हैं। सीहोर का गणेश मंदिर इन्ही चारो मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की स्थापना दो हजार साल पहले राजा विक्रमादित्य ने की थी। यहां यह भी किवदंती प्रचलित है कि राजा विक्रमादित्य को गणपति की यह मूर्ति स्वयं भगवान गणेश जी ने ही दी थी।


एक यह भी मान्यता है कि भगवान गणेश विक्रमादित्य के पूजन से प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए और मूर्ति स्वरूप में स्वयं यहां स्थापित हो गए। सीहोर के अलावा चिंतामन गणेश की देशभर में जो तीन प्रतिमाएं हैं, जिन्हें स्वयंभू कहा जाता है, उनमें से एक राजस्थान के रणथंभौर में है, दूसरी प्रतिमा उज्जैन में और तीसरी प्रतिमा गुजरात के सिद्धपुर के गणेश मंदिर में स्थापित है। स्वयंभू प्रतिमा जमीन के अन्दर आधी धंसी हुई है।


चिंतामन गणेश मंदिर भोपाल से 40 किमी दूर सीहोर जिले में पार्वती नदी के किनारे में गोपालपुर गांव में स्थित है। सीहोर का चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर 84 सिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। सीहोर का गणेश मंदिर पेशवाकालीन श्रीयंत्र के कोण पर बना हैं। जिसमें गर्भगृह में भगवान शिव बिराजे है। वहीं भव्य शिखर के साथ माता अंबिका तथा दूसरे शिखर पर मां दुर्गा मां और मां शारदा है।


भगवान राधाकृष्ण जी के साथ ही वैदिक मंगल कलश, ऊपर पवित्र सुन्दर सभा मंडप है। नीचे सभा मंडप और परिक्रमा पथ है। मंदिर के बगल में ही विशाल वट वृक्ष है जिसमें अनेक देवी देवता विराजे है। इसके साथ ही परिसर में शीतला माता, भैरवनाथ तथा हनुमान जी का मंदिर है।


जनश्रुति के अनुसार जब भी महाराजा विक्रमादित्य पर कोई संकट आता था तब वे सिद्धपुर गणेश जी की शरण में आया करते थे और भगवान गणेश उन्हें सभी संकटों से मुक्त कर देते थे। तभी से निरंतर लोग यहां अपनी समस्याओं, परेशानियों को लेकर आते हैं। वे गणेश जी से अपनी चिंता दूर करने की मन्नत लेकर आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु मंदिर के पिछले हिस्से में उल्टा स्वास्तिक बनाकर मन्नत रखते हैं। जब मन्नत पूरी हो जाती है तो दोबारा यहॉं आकर सीधा स्वास्तिक बनाते हैं।

 

MadhyaBharat 27 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.