Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से की गुरु गोबिंद सिंह की पादुकाएं ‘जोरें साहिब’ के संरक्षण की मांग
new delhi, Sikh delegation , Prime Minister

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में सिख संगत के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर दसवें सिख गुरु  गुरु गोबिंद सिंह और उनकी धर्मपत्नी माता साहिब कौर जी की पवित्र पादुकाएं ‘जोरें साहिब’ के संरक्षण और उनके उपयुक्त सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर अपनी सिफारिशें सौंपीं।


प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल की पहल की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि सिख प्रतिनिधिमंडल के प्रतिष्ठित और कुशल सदस्यों का स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हुई, जिन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के अत्यंत पवित्र और अमूल्य पवित्र 'जोरे साहिब' की सुरक्षा और उचित प्रदर्शन के संबंध में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कीं। 'जोरे साहिब' जैसे महत्वपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से पवित्र अवशेष, हमारे राष्ट्र के सांस्कृतिक लोकाचार के साथ-साथ गौरवशाली सिख इतिहास का भी उतना ही हिस्सा हैं। ये पवित्र अवशेष आने वाली पीढ़ियों को गुरु गोबिंद सिंह द्वारा दिखाए गए साहस, धार्मिकता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

पुरी ने एक्स पर जानकारी दी कि पवित्र ‘जोरें साहिब’ में गुरु गोबिंद सिंह के दाहिने पैर की पादुका (11 इंच x 3.5 इंच) और माता साहिब कौर जी के बाएं पैर की पादुका (9 इंच x 3 इंच) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इन अवशेषों की सेवा का सौभाग्य तीन सौ वर्ष पूर्व स्वयं गुरु साहिब और माता जी से मिला था। उनके पूर्वज गुरु महाराज की प्रत्यक्ष सेवा में थे और उनकी निष्ठा से प्रसन्न होकर गुरु साहिब ने इन्हें परिवार में संजोकर रखने की अनुमति दी। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

पुरी ने बताया कि हाल ही में उनके चचेरे भाई सरदार जसमी्त सिंह पुरी, जो इन पवित्र अवशेषों के अंतिम संरक्षक थे, का निधन हो गया। इसके बाद परिवार ने निर्णय लिया कि इन अमूल्य अवशेषों को अधिकाधिक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए किसी उपयुक्त स्थान पर सुरक्षित रखा जाए।

मंत्री ने कहा कि इस निर्णय के बाद संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से इन अवशेषों की बारीकी से जांच कराई गई। कार्बन परीक्षण द्वारा भी इनकी प्राचीनता और प्रामाणिकता की पुष्टि हुई है। इसके बाद विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई, जिसने ‘जोरें साहिब’ के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए विस्तृत सिफारिशें तैयार कीं और प्रधानमंत्री को सौंपीं।

हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सिख परंपरा और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सिख समुदाय से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनसे न केवल धार्मिक स्थलों का विकास हुआ, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पहुंच भी बेहतर हुई।

 

इस अवसर पर प्रसिद्ध सूफी गायिका हरशदीप कौर भी मौजूद थीं। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्र का मधुर गायन किया। बाद में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे ‘इक ओंकार’ गाने का अनुरोध किया, जो उनके लिए जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

MadhyaBharat 19 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.