Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर के बम देगा अमेरिका, ईरान पर हमले की आशंका
US to give Israel $151 million worth of bombs, fears of attack on Iran

 

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने प्रमुख सहयोगी इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए इस हथियार सौदे को स्वीकृति दी, जिसमें संसद की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को भी दरकिनार किया गया। इस पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम के साथ लॉजिस्टिक सहायता और अन्य जरूरी सपोर्ट सेवाएं भी शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि इससे क्षेत्र में उसके रणनीतिक साझेदार इस्राइल की सुरक्षा क्षमता और मजबूत होगी।

इसी बीच अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के बयान ने तनाव और बढ़ा दिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की तैयारी की जा रही है, जिसमें ईरान के मिसाइल लॉन्चिंग स्थल और मिसाइल निर्माण कारखानों को निशाना बनाया जा सकता है। उनका कहना है कि इससे ईरान की सैन्य उत्पादन क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य है। अमेरिका ने ईरान पर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में सीमित संख्या में अमेरिकी सैनिक भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने व्हाइट हाउस के सहयोगियों और रिपब्लिकन नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है। हालांकि फिलहाल बड़े पैमाने पर जमीनी हमले की योजना नहीं है, बल्कि विशेष रणनीतिक मिशनों के लिए सीमित सैन्य तैनाती के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इस मुद्दे पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.