Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनगणना 2027: डेटा रहेगा पूरी तरह गोपनीय, डिजिटल सिस्टम से होगी प्रक्रिया तेज
Census 2027: Data will remain completely confidential, digital system will speed up the process

 

आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्र किया गया व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत यह जानकारी न तो आरटीआई में दी जा सकती है, न अदालत में साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल होगी और न ही किसी अन्य संस्था से साझा की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत तंत्र तैयार किया गया है।

 

 

जनगणना इस बार दो चरणों में पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना होगी, जबकि दूसरे चरण में व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। खास बात यह है कि नागरिकों को 15 दिनों की सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा भी दी जाएगी, जिससे वे खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और अधिक सटीक होने की उम्मीद है।

 

जनगणना-2027 के लिए 1 मार्च 2027 को संदर्भ तिथि तय की गई है, जबकि बर्फीले क्षेत्रों के लिए 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। हाउस लिस्टिंग का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस बार 33 सवाल पूछे जाएंगे और करीब 30 लाख कर्मी इस अभियान में शामिल होंगे। डिजिटल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया जाएगा, जिसमें आयु, शिक्षा, व्यवसाय, जाति और अन्य सामाजिक-आर्थिक जानकारी शामिल होगी।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.