Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत में खाद्य मिलावट की स्थिति चिंताजनक, FSSAI रिपोर्ट ने खोली पोल
India, situation food, adulteration, India ,worrying, FSSAI report, exposes truth

संसद में पेश FSSAI की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, जांचे गए 1.70 लाख खाद्य सैंपलों में 17.6% मानक पर खरे नहीं उतरे। सबसे गंभीर स्थिति डेयरी क्षेत्र की है, जहाँ 38% दूध के सैंपल फेल पाए गए हैं। केंद्र सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के बावजूद मिलावट रोकने में देश पीछे है और उपभोक्ताओं की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

 

भारत में मिलावट का प्रमुख कारण उत्पादों की 'लूज बिक्री' है। देश में लगभग 70% दूध और 65% मसाले खुले में बेचे जाते हैं, जबकि अमेरिका में 99% दूध पैकेट में बिकता है, जिससे ट्रैकिंग आसान होती है। इसके साथ ही, प्रशासनिक रिक्तियां और संसाधनों की कमी भी समस्या बढ़ाती हैं—देश में 16% डेजिग्नेटेड ऑफिसर और 35% फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद खाली हैं। हर एफएसओ पर औसतन 2,200 फर्में जिम्मेदारी में हैं, जबकि कनाडा में यह संख्या केवल 50 है

 

दुनिया के अन्य देशों ने मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। चीन में गंभीर मिलावट पर उम्रकैद या फांसी का प्रावधान है। अमेरिका और कनाडा में खराब उत्पाद मिलने पर 24 घंटे में उसे बाजार से हटाना और माफी देना अनिवार्य है। नॉर्वे और आयरलैंड में तकनीक और ट्रैकिंग से दूध और पशु स्रोत की निगरानी की जाती है, जबकि नीदरलैंड्स में मिट्टी और फसल का डीएनए टेस्ट कर भारी धातु मिलने पर खेती रोक दी जाती है। भारत में सेल्फ-डिक्लेरेशन और लैब की कमी इन वैश्विक मानकों की तुलना में बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.