Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्यप्रदेश में TET को लेकर नए आदेश की तैयारी, शिक्षकों की चिंता बढ़ी
Bhopal ,Madhya Pradesh ,TET, raising concerns , teachers

 

Madhya Pradesh में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET (Teacher Eligibility Test)) को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग नए सिरे से आदेश जारी करने की तैयारी में है। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्पष्ट किया जाए कि किन शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य होगा और किन्हें नियमों के तहत छूट या राहत दी जा सकती है। इससे राज्य के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की स्थिति पर सीधा असर पड़ सकता है।

 

विभाग ने बताया कि शासकीय अधिवक्ता से राय लेने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को दिए निर्देश में कहा था कि जिन शिक्षकों की सेवा में 5 साल से अधिक समय बचा है, उन्हें TET पास करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उन्हें सेवा छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेनी पड़ सकती है।

 

इस मुद्दे पर विभागीय बैठक में वेतनवृद्धि, समयमान वेतन और अन्य मामलों पर भी जल्द आदेश जारी करने पर सहमति बनी है। वहीं, कुछ शिक्षक संगठनों ने बैठक पर आपत्ति जताई है और इसे अधूरी भागीदारी वाला बताया है। अलग-अलग संगठनों का कहना है कि पात्रता परीक्षा से प्रभावित पक्षों को पूरी तरह शामिल किए बिना लिए गए निर्णय स्वीकार्य नहीं होंगे, जिससे विवाद और बढ़ने की संभावना है।

 

Priyanshi Chaturvedi 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.