Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महिला आरक्षण बिल अटका, पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
 Newdelhi, Women

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने पर महिलाओं से माफी मांगी और कहा कि यह असफलता नहीं, बल्कि संकल्प की परीक्षा है। उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के पास आवश्यक संख्या बल नहीं था, लेकिन आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का इरादा अडिग है और आने वाले समय में इस लक्ष्य को जरूर पूरा किया जाएगा।

पीएम ने विपक्षी दलों—कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा—पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ के कारण महिलाओं के अधिकारों को रोका। उन्होंने कहा कि संसद में विधेयक का विरोध करना महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है और देश की महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह मुद्दा किसी एक पार्टी की जीत या हार का नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार का है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में सरकार 2029 तक का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसके लिए परिसीमन के साथ संशोधन विधेयक लाया गया था। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने और राज्यों के बीच विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि सरकार का दावा है कि सीटों में बढ़ोतरी सभी राज्यों के लिए समान अवसर लेकर आती। पीएम ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 19 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.